बिहार पृथ्वी दिवस पर जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंड में लगाया गया पेड़।

 आमोद दुबे व्यूरो की रिपोर्ट

बांका:जिला मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता और उप विकास आयुक्त द्वारा वृक्षारोपण की शुरुआत किया गया। इस अवसर पर जिले के सभी विभाग के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। इसमें बड़ी संख्या में सरकारी कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इसके अलावा अमरपुर, चांदन, कटोरिया, बेलहर, धोरैया, रजौन, और बौसी, के प्रखंड कार्यालय सहित मनरेगा, अंचल और वन विभाग की नर्सरी में भी पौधरोपण किया गया ।बड़ी संख्या में प्रखंड और अंचल सहित मनरेगा के पदाधिकारी और कर्मचारी भी इस अवसर पर अपने अपने हाथों से वृक्ष लगाकर पुण्य के भागी बने।  वहीं कई पार्टी के नेताओं ने भी पृथ्वी दिवस के अवसर पर खाली पड़ी जमीन पर वृक्षारोपण किया। जिसमें जिला छात्र जदयू अध्यक्ष रजत कुमार सिन्हा द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। वन विभाग द्वारा अलग-अलग जगह पर कार्यक्रम आयोजित कर  बड़ी संख्या में वृक्ष लगाने का काम किया गया। यह कार्यक्रम लगातार लक्ष्य प्राप्ति तक जारी रहेगा। सभी वृक्षारोपण स्थल पर उपस्थित पदाधिकारियों ने बताया कि वृक्ष लगाने से पर्यावरण का संतुलन बना रहता है बीमारियां दूर होती है और स्वच्छ हवा से मनुष्य का शरीर स्वस्थ होता है इसलिए हर मांगलिक कार्य के अवसर पर हर व्यक्ति को एक एक पेड़ लगाना चाहिए।




Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post