निर्वाचन की प्रत्येक गतिविधि पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की रही पैनी नजर


समाहरणालय अवस्थित जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से लेते रहे फीडबैक।

 


बेतिया। आज दिनांक-03.11.2020 को द्वितीय चरण अंतर्गत पश्चिम चम्पारण जिले के 06-नौतन, 07-चनपटिया एवं 08-बेतिया विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण चलती रही। इस दौरान स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव कराने हेतु समाहरणालय परिसर में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी, श्री कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री उपेन्द्र नाथ वर्मा एवं सहायक समाहर्ता, श्री कुमार अनुराग द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया पर पैनी नजर रखी जा रही है। इनके द्वारा पल-पल की विभिन्न गतिविधियों की सूक्ष्मता से निगरानी की जा रही है तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये जा रहे हैं।

मतदान के दौरान कुछेक बूथों पर ईवीएम, वीवी-पैट, बीयू, सीयू में उत्पन्न समस्याओं का त्वरित समाधान भी किया गया। जिला नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त कर्मियों द्वारा बारी-बारी से सभी बूथों का हाल यथा-सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान कार्मिक पहुंच गए हैं,आदि जानते हुए उसे संचिका में अद्यतन कर वरीय अधिकारियों के समक्ष उपस्थापित किया गया है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post