केस नहीं उठाने पर जान मारने की धमकी पूरा परिवार दहशत में


 केस नहीं उठाने पर जान मारने की धमकी पूरा परिवार दहशत  मैं 

कटोरिया से  अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट

  कटोरिया थाना क्षेत्र के बड़वासनी पंचायत अंतर्गत घाघरीजोर गांव में विगत 21 सितंबर2018 को केस में मदद नहीं करने को लेकर मारपीट की घटना में गणेश यादव पिता लिलो यादव की मौत इलाज के दौरान पटना में हो गई थी। घटना के संबंध में विजय यादव पिता चौथी यादव के बयान पर कटोरिया थाना में उमाकांत मंडल सहित 20 लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया गया था ।जिसमें मौके पर तीन लोगों को उमाकांत मंडल, इंद्रदेव यादव, वार्ड सदस्य तूफानी यादव ग्राम घघरीजोर को हिरासत मेंं लेकर बांंका जेल भेज दिया था। इधर घटना को लेकर मृतक के चचेरा भाई दिनेश यादव को नामजद अभियुक्तों द्वारा घर में प्रवेश कर गाली गलौज करते हुए धमकी दे रहा हें कि अगर केस नहीं उठाते हो तो गणेश यादव के तरह भी तुम को हत्या कर फेंक देंगे। इस घटना को लेकर पूरा परिवार दहशत में जी रहा है हत्या के भैंय से दिनेश यादव घर छोड़कर फरार हैं। घटना को लेकर कटोरिया थाना में दिनेश यादव ने आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई हें। दिए गए आवेदन में बताया है कि विगत 25 अक्टूबर को हथियार से लैस होकर अनिल यादव एवं जोगिंदर यादव घर में प्रवेश का मां के साथ गाली गलौज करते हुए दिनेश को हत्या के नियत से खोजने लगा संजोग से दिनेश यादव घर में नहीं था। किसी काम से ससुराल में था। इसलिए बाल-बाल बच गया ।घटना के संबंध में कटोरिया थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने पीड़ित को आश्वासन देते हुए कहा कि  धमकी देने वालों  पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post