मुखिया के दामाद की लाश कुएं से बरामद

 बांका (चांदन): प्रखंड के सिलजोरी पंचायत के मुखिया कार्तिक दास के दामाद की लाश मंगलवार सुबह गांव के बाहर धरवाटिल्हा-बाघमारी पथ के किनारे अपने ही कुँए से बरामद किया गया। बताया जाता है कि मृतक सूचित दास ग्राम चाँदवारी, थाना मोहनपुर,जिला देवघर झारखंड निवासी की शादी सिलजोरी पंचायत के मुखिया कार्तिक दास की पुत्री के साथ हुआ था। उसे दो पुत्र भी था। लॉकडाउन के दौरान वह अपने ससुराल पैलवा में रह कर रोज देवघर जाकर चप्पल जूते बनाने की दुकान पर काम करता था।साथ ही रोजाना देवघर से शराब पीकर घर आता था।सोमवार को रोजाना की तरह वह देवघर अपने काम पर गया।तो रात को लौट कर नही आया।सुबह परिवार के लोग उसकी खोजबीन करने लगे।तब किसी ग्रामीणों ने कुँए में लाश होने की बात बताई।परिवार को लोगो ने लाश को देखकर उसकी पहचान सूचित दास के रूप में किया।बाद में उसके परिवार के लोगो को सूचना देने के बाद पुलिस को भी खुद मुखिया द्वारा सूचना दिया गया।सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल के पास कुँए से लाश को बाहर निकलवा कर कागजी खानापूर्ति के साथ यूडी केश दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा गया है।मृतक की लाश घर आते ही परिवार में कुहराम मच गया है।

थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि मृतक के परिवार वाले के आने के बाद उसके द्वारा लिखित आवेदन आने के बाद औऱ पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्यवाई की जाएगी।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post