ग्राहक बन डीएसपी ने गांजा तस्कर को पकड़ा

 बांका (चांदन): अरविंद कुमार गुप्ता के निर्देश पर बेलहर एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह के नेतृत्व में चांदन थानाध्यक्ष की संयुक्त टीम ने सिलजोरी पंचायत के बियाही मोड़ स्थित एक दुकान पर छापामार कर 4 क़िलो 300 ग्राम एंव 31 बोतल 180 एमएल का रॉयल स्टैग कुल 5 लीटर 800 एमएल विदेशी शराब बरामद करने के साथ दुकानदार वीरेंद्र यादव को गिरफ्तार करने मे सफ़लता मिली है। एसडीपीओ प्रेमचन्द्र सिंह ने बताया कि उन्हें काफी पूर्व यह जानकारी मिली थी कि बियाही मोड़ का एक दुकानदार शराब बंदी के बाद से लगातार अपने दुकान से शराब और गांजा की बिक्री एंव तस्करी करता है। इसी सूचना पर कई बार उसे पता करने का प्रयास किया गया। पर वह हाथ नही लगा। सोमवार देर रात पूरी पुलिस की पूरी टीम के साथ एसडीपीओ बियाही मोड़ गये। औऱ सभी को अगल बगल खड़ा कर खुद एक ग्राहक बन कर गांजा खरीदने दुकान में गये। और दुकानदार ने पैसा लेकर उन्हें गांजा की पुड़िया दे दिया। तभी पूरी टीम दुकान के अंदर जाकर दुकानदार को गिरफ्तार कर पूरी दुकान की छानबीन करने पर गांजा और शराब बरामद किया गया।थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।




Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post