हत्याकांड में गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर एसडीपीओ को आवेदन
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया थाना क्षेत्र के सुरंगी गांव में गत चार जून 2020 को लक्ष्मण यादव हत्याकांड में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर मृतक के भाई रूपेश यादव द्वारा एसडीपीओ बेलहर को आवेदन दिया गया है। जिसमें बताया गया है कि कांड संख्या 114/20 में छह महीने बीत जाने के बाद भी कटोरिया पुलिस मात्र एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाब हुई है। जबकि हत्याकांड में 18 नामजद है। बताया गया कि मामले में शामिल अन्य नामजद आवेदक व उनके घरवालों सहित घटना के गवाहों को डरा रहे हैं। नामजद अभियुक्त केस उठाने की धमकी देते हैं। साथ ही सभी पैसे के दम पर केस से नाम हटवा लेने के बाद जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में एसडीपीओ प्रेमचंद्र सिंह ने बताया कि नामजद सभी अभियुक्त पुलिस की दबिश के कारण फरार चल रहे हैं। गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। साथ ही न्यायालय के आदेश के अनुसार कुर्की जब्ती आदि कार्रवाही करने की बात कही।