टेंपो चालक को ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट किया

 टेंपो चालक को ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट किया 

कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट

  कटोरिया थाना क्षेत्र के कटोरिया बाजार स्थित सुईया रोड टेंपो स्टैंड पर टेंपो चालक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में टेंपो चालक मुन्ना दास पिता टैटू दास ग्राम अशुढा ने कटोरिया थाना में आवेदन देकर आरोपी राजेंद्र दास पिता दौरिक दास ,सिकंदर दास पिता दौरिक दास एवं ललिता देवी के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। दिए गए आवेदन में बताया कि प्रत्येक दिन की तरह असुढा  से सवारी लेकर कटोरिया टेंपो लेकर आता था। विगत 31 अक्टूबर को कटोरिया टेंपो स्टैंड पर नामजद अभियुक्तों ने आकार मेरे साथ मारपीट करने लगा मारपीट के दौरान मेरा एक कीमती मोबाइल एवं एक हजार रुपैया नकदी भी लूट लिया। घटना का मुख्य कारण है मेरे पत्नी रेनू देवी के द्वारा ही मायके वालों  द्वारा इस तरह की घटना का अंजाम दिलाया है। मिली जानकारी के अनुसार रेनू देवी अपने पति के साथ रहना नहीं चाहती है। हमेशा की तरह वो अपने मायके में ही माता पिता के कहने पर मायके में ही रहना चाहती हैं। जबकि मेरे घर में मेरे माता-पिता को देखने वाला मेरे शिवा कोई भी नहीं है।  मेरे घर में लड़की को किसी तरह का कोई दिक्कत नहीं है। फिर भी मेरे साथ ससुराल वालों के द्वारा मारपीट करता है। मारपीट के दौरान  पीड़ित मुन्ना दास के परिजनों को जान मारने की धमकी भी दिया है। इस घटना से टेंपो चालक के पूरा परिवार दहशत में है। फिलहाल कटोरिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post