एक सौ केवी का ट्रांसफार्मर

 एक सौ केवी का ट्रांसफार्मर नहीं लगाने पर ग्रामीणों ने किया विरोध 

कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट

 कटोरिया थाना क्षेत्र के बाराटांड गांव के ग्रामीणों ने एक सौ केवी का ट्रांसफार्मर  नहीं लगाने पर  ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया । घटना के संबंध में विरोध कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि विगत 15 साल से 16 केवी का ट्रांसफार्मर लगा है। कम पावर का ट्रांसफर रहने के चलते बराबर ट्रांसफार्मर खराब रहता है। पांच साल से लगातार कुछ ना कुछ तकनीकी खराबी होते रहता है। जिससे  ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। छोटा ट्रांसफार्मर रहने से 24 घंटे में बिजली मात्र 5 घंटे ही उपलब्ध हो पाती है। कई बार विभाग  को एक सौ केवी का ट्रांसफर लगाने को लेकर विजली विभाग को आवेदन दिया गया था।इसके अलावे भी कई बार विभाग को मौखिक रूप से ट्रांसफार्मर बदलने की भी मांग की लेकिन आज तक एक सौ केवी का ट्रांसफर  नहीं लग पाया है। जबकि इस गांव में सैकड़ों कंजूमर है। इसके  बावजूद भी विभाग का कुंभकरणी नींद नहीं टूटी है । 

इस संबंध में बिजली विभाग के प्रोजेक्ट मैनेजर  से पूछने पर बताया कि 1 महीने के अंदर नया  ट्रांसफार्मर लगा दी जाएगी।इस मौके पर विरोध करने वालों में अमीर यादव, हेमलाल शरण, शशि फिटर, सुनील शरण सहित सैकड़ों ग्रामीण  उपस्थित थे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post