बेवजह गाली-गलौज एवं मारपीट करने को लेकर आवेदन
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया बाजार के कंचलगली मोहल्ले में एक लकड़ी एवं उसके परिवार वालों के साथ बेवजह गाली देने एवं मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़िता कंचलगली मोहल्ले के अनंत साह की पुत्री लक्ष्मी कुमारी द्वारा कटोरिया थाना में आवेदन देकर कार्रवाही की गुहार लगाई गई है। जिसमें मोहल्ले के ही विवेक मिश्रा को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त नामजद बीते रात्रि बेवजह मोहल्ले में आवेदिका एवं उसके पिता का नाम लेकर गाली-गलौज कर रहा था। जिसका विरोध करने पर वह मारने को उतारू हो गया। आवेदिका द्वारा घटना की जानकारी कटोरिया पुलिस को दी गई। इधर थाना से वापस घर जाने पर नामजद अभियुक्त ने घर में घुसकर आवेदिका एवं उसके माता-पिता के साथ मारपीट की। फिलहाल कटोरिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।