चांदन मुखिया पर गाली गलौज औऱ जान मारने की धमकी देने का पड़ोसी महिला ने लगाया आरोप

 बांका (चांदन):चांदन पंचायत के मुखिया छोटन मंडल पर उसी के एक पड़ोसी महिला ने गाली गलौज करने और पैर काटने के साथ जान मारने की धमकी देने का एक आवेदन थाने में दिया है।मंडल टोला निवासी डेजी देवी ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि शनिवार को जब वह अपने घर की उस दीवार की निपाई पुताई कर रही थी,जो मुखिया के घर के बगल में था।उसी वक्त मुखिया छोटन मंडल, उसके पिता उमेश मंडल,और भाई सदानन्द मंडल गाली गलौज करने लगे,मना करने पर उसके घर काम करने वाले रामेश्वर यादव का पैर काटने की धमकी देते हुए।अन्य लोगो के साथ गाली गलौज कर ढेला पत्थर भी चला दिया। साथ ही मुखिया ने खुद  जान मारने की धमकी दिया।

क्या कहते है मुखिया
इस सम्बंध में मुखिया छोटन मंडल ने कहा कि जमीन के विवाद को लेकर मेरे पिता से ये लोग गाली गलौज कर रहे थे। मैने दोनो को अलग कर जमीन मापी कराने की बात कही। पर कुछ लोगो के बहकावे में आकर मेरे ऊपर गलत आरोप लगाया गया है।

क्या कहते है थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि जांच के बाद जो उचित होगा कार्यवाई की जाएगी।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post