एकता दिवस के रूप में मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को एकता दिवस के रूप में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। मौके पर कई जगहों पर उनकी चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दिवस के मौके पर कटोरिया थाना परिसर में एसडीपीओ प्रेमचंद्र सिंह द्वारा अपने अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारियों के साथ देश की एकता, अखण्डता और सुरक्षा बनाये रखने की शपथ ली गई। इस दौरान सभी ने, मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूँ कि मैं राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं, जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा सम्भव बनाया जा सका, मैं अपने देश में आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूँ, को दुहराया। इस मौके पर इंस्पेक्टर मोहम्मद इमानुल्लाह, थाना अध्यक्ष राजेश कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।