चोरी करने आए चोरों ने दरबान की हत्या

 बांका (रजौन): चिलकावर-असोता पंचायत के लाहौरिया गांव निवासी वृद्ध जामुन साह उर्फ मुन्नी साह की शनिवार रात गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद कातिल भाग निकला। रविवार सुबह वृद्ध की लाश खून से लथपथ पड़ी मिली।घटना की जानकारी घर वालो को सुबह हुई।वृद्ध की हत्या किए जाने की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो मौके पर देखने वाले लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार और थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है।वृद्ध की हत्या के बाद स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।जानकारी के अनुसार लाहौरिया गांव निवासी जामुन साह उर्फ मुन्नी साह झारखंड दुमका में पदस्थापित गांव के शिक्षक जयप्रकाश नारायण यादव के घर की रखवाली करीब पांच वर्षों से करते हुए हर दिन की तरह घर के सामने सोता था।इसी क्रम में शनिवार बीती रात को अज्ञात अपराधियों ने घर में गृह भेदन करते हुए घर का रक्षा कर रहे हैं रखवाले की पहचान एव साक्ष्य छिपाने के ख्याल से अपराधियों ने गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी।  इस घटना से पूरे परिवार के सदस्यों का रोते बिलखते बुरा हाल हो रहा था।मृतक अपने साथ पत्नी कैली देवी,तीन पुत्र पुच्चो, गुड्डू,गुण सागर एवं दो पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। प्रथम दृष्टया में घटना का कारण चोरी गृह भेदन करने के उद्देश्य घर में प्रवेश करना बताया जाता है।।  मृतक दरबान द्वारा पहचान लेने को लेकर चोरों ने गला रेत कर हत्या कर दी। समाचार प्रेषण तक पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं।अब तक मामला दर्ज नहीं की जा सकी है।थानाध्यक्ष ने बताया मृतक की पत्नी या पुत्र के बयान पर मामला दर्ज की जाएगी।

खबर कुमुद के सौजन्य से



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post