बांका (चांदन): सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर चांदन थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार द्वारा गुरुवार को इंटर स्तरीय प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में छात्राओं को सड़क सुरक्षा सप्ताह के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। रविशंकर कुमार ने स्वयं एक शिक्षक की भूमिका में छात्राओं के बीच पहुंचकर उन्हें बताया कि सड़क पर चलने के तरीके क्या हैं ।और इस सड़क पर क्या-क्या सुरक्षा अपनाकर हम सुरक्षित हो सकते हैं। देश में लगातार बढ़ रही सड़क की दुर्घटना सिर्फ जानकारी के अभाव में होती है। इसलिए इसे रोकने के लिए हम छात्राओं को जागरूक होने के साथ-साथ हम अपने आसपास और परिवार के लोगों को भी जागरूक कर इस दुर्घटना से बचा सकते हैं। इसमें दो पहिया वाहन के लिए हेलमेट, चार पहिया वाहन के लिए सीट बेल्ट, चालक का लाइसेंस,बच्चो को वाहन चलाने से रोकना, सहित सड़क के किस ओर चलना चाहिए और कहा सड़क पार करनी चाहिए इसकी भी जानकारी छात्राओं को दी गई। थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि छात्राओं को यह जानकारी अच्छा लगा और उसने खुद अपने गांव समाज और परिवार में सड़क सुरक्षा सप्ताह के बारे में लोगों को जानकारी देने का प्रण लिया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक,शिक्षिका भी उपस्थित थे।



0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...