कांवरिया पथ पर भक्तों की भीड़ फोटो


 बांका (चांदन): इस वर्ष श्रावणी मेला सरकार द्वारा बंद कर दिए जाने के बाद इन दिनों कांवरिया पथ पर भक्तों का जमावड़ा सावन से भी अधिक है। ये सभी कांवरिया भक्त दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी,पूर्णिया, सहित अन्य जगहों से बाबा के तिलक के लिए हर हर महादेव का जयकारा लगाते हुए महिला पुरुष और बच्चों के साथ देवघर जा रहे है। हर बर्ष की भांति इस वर्ष इसकी संख्या कुछ अधिक ही है।इसमें कांवरिया हल्के कांवर की जगह  बड़े और मोटे बांस के कांवर के साथ अपने सारा सामान लेकर चलने वाले  होते है।इस तरह के कांवरिया का जमावड़ा जगह जगह देखने को मिलता है ।सभी कमरिया के साथ उसके बाहन भी होते हैं, जो कांवरिया का सामान लेकर आगे बढ़ते हैं जहां भोजन तैयार किया जाता है। फिर कांवरिया भी वहां रुककर भोजन करते हैं और विश्राम करने के बाद आगे प्रस्थान करते हैं। इस कांवरिया का  मानना है कि सावन में नहीं आने के कारण इस बर्ष बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने वाले कांवरियों की संख्या कई गुना बढ़ गई है। इसके लिए जगह-जगह दुकानें भी खुल गई हैं। ये कांवरिया खासकर सब्जी और दही की खरीद करने के साथ फल भी खरीद कर खाते हैं। जबकि भोजन बनाने का काम वाहन में रहने वाले उसके परिवार के लोग करते हैं। मान्यता है कि सरस्वती पूजा के बाद तक यह भीड़ लगातार जारी रहेगी। फिर शिवरात्रि के दिन बाबा भोलेनाथ के दरबार में शादी के कार्यक्रम के लिए कांवरिया का जुटान होगा। इस भीषण भीड़ के बावजूद कांवरिया पथ पर ना तो स्वास्थ्य कर्मियों की कोई व्यवस्था है, और न ही रोशनी की। सभी कांवरिया बाबा भोलेनाथ  के सहारे ही अपनी यात्रा पूरी करते हैं ।जबकि थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार द्वारा  थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले कांवरिया पथ पर गश्ती टीम लगातार गश्ती कर रही है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post