चांदन के एक विवादित पोखर का मछली सीओ औऱ थानेदार की उपस्थिति में मार कर बेचा गया।

 बांका (चांदन):प्रखंड के चांदन पंचायत के गोनोवारी में एक विवादित पोखर से सीओ प्रशांत शांडिल्य औऱ थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार की उपस्थिति में मछली निकाला गया।थाना द्वारा 100 रु किलो की दर से बेच कर पैसा अंचल कार्यालय में जमा कर दिया गया है।सीओ प्रशांत शांडिल्य औऱ थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि जिला के निर्देशानुसार यह काम हुआ है।इस तालाब पर एक पक्ष रविंद्र मंडल एंव एक पक्ष करडा के ग्रामीण है। दोनो पक्ष इस तालाब पर अपना अपना दावा करता है।इसलिए कोई अप्रिय घटना नही हो इसलिए तालाब की मछली को दोनों पक्षो की उपस्थिति में निकलवा कर बेचा गया है।दोनों पक्षो से कागज की मांग की गई है।जिसमे पक्ष में आदेश होगा। उसे वह राशि दे दिया जाएगा।एक पक्ष के रविंद्र मंडल का कहना है कि उन्हें आज तक कोई नोटिश कागज दिखाने या अन्य कोई मुकदमे की जानकारी नही दी गयी है।जबकि मेरे द्वारा उस पोखर में ऋण लेकर मछली दिया था।और करडा गांव के करीब 100 लोगो मे एक क्विंटल मछली पुलिस और सीओ के सामने लूट लिया।औऱ पुलिस सिर्फ 20 किलो मछली जमा कर सकी।


अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य ने बताया कि मछली लूटने का आरोप गलत है। सभी मछली थाना लाया गया है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post