इंटर की परीक्षा में चौथे दिन अंग्रेजी और हिंदी की ली गई परीक्षा,चार केंद्रों पर2083 में से 2048 परीक्षार्थियों ने लिया भाग


 
बांका(रजौन) : इंटरमीडिएट की परीक्षा चौथे दिन गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय के चार केंद्रों पर 2083 में से 2048 परीक्षार्थियों ने भाग लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम पाली में विज्ञान के छात्र छात्राओं का अंग्रेजी द्वितीय पाली में इतिहास विषय की परीक्षा ली गई।प्रथम पाली में डीएन सिंह कॉलेज में 165 द्वितीय पाली में 504 में 497, एसएसपीएस प्रथम पाली 38 में 35,दूसरी पाली 379 में 375 छात्राओं ने परीक्षा दी है।राष्ट्रीय उच्च धौनी परीक्षा केंद्र प्रथम पाली 444 में 442, द्वितीय पाली 289 में 280 तथा आरएसजे चौधरी इंटर कॉलेज धौनी केंद्र प्रथम पाली 263 में 258 एवं द्वितीय पाली एक में से शून्य परीक्षार्थियों ने भाग लिया।इस प्रकार चारों केंद्रों पर प्रथम पाली 2083 में 2048 एवं द्वितीय पाली 1173 में 1153 परीक्षार्थियों ने भाग लिया है। शुक्रवार को प्रथम पाली में बायोलॉजी एवं द्वितीय पाली में हिंदी की परीक्षा ली जाएगी।कदाचार शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए धौरैया बीडीओ अभिनव कुमार,सीओ निलेश कुमार चौरसिया,बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा,बीएसओ प्रमोद कुमार,बीपीआरओ हेमंत कुमार सिंह,सीडीपीओ सुनीता कुमारी केंद्रों कैंप कर रहे हैं।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post