बांका : बांका जिले के खेसर क्षेत्र के केड़िया निवासी जितेंद्र दास की 35 वर्षीय पत्नी गेनिया देवी का मंगलवार की शाम मौत हो गई। बताया जाता है कि बीते सोमवार की रात महिला घर में सोई हुई थी। सोए अवस्था में ही जहरीले सांप के द्वारा काट लिया गया।स्वजनों और ग्रामीणों के मदद से पीड़िता को बांका सदर अस्पताल लाया गया ।जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत बिगड़ता देख डाक्टरों ने मायागंज रेफर कर दिया। स्वजनों ने बताया कि मायागंज में इलाज शुरू होने के कुछ ही देर के बाद महिला की मृत्यु हो गई। मृतक महिला का छः वर्ष की एक पुत्री वर्षा कुमारी है। पति महाराष्ट्र के पुणे में मजदूरी करता है। घटना की खबर मिलते ही स्वजनों में मातम छा गया ।जिप सदस्य नरेश यादव और समाजसेवी भूदेव दास ने स्वजनों से मिलकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया ।और फुल्लीडुमर अंचलाधिकारी को घटना की जानकारी देते हुए मुआवजे की मांग की ।अंचलाधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि थाना में आवेदन देने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी। जिसके बाद वरीय अधिकारी को मुआवजे के संबंध में आवेदन दिया जाएगा। बताया कि पीड़ित परिवार को चार लाख की सहायता राशि सरकार के द्वारा मुहैया कराया जाएगा।
Tags
ताजा खबर
