रजौन थाना व सहायक थाना नवादा में लगा जनता दरबार

रजौन(बांका) : शनिवार को रजौन व नवादा थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निपटारे की कोशिश की गई।रजौन थाना परिसर में सीओ मो. मोइनुद्दीन, पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार, थाना अध्यक्ष बुद्धदेव पासवान के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार में कई नए और पुराने मामले पहुंचे थे। बारी-बारी से सभी फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान लोगों की काफी भीड़ लगी रही। जमीन हड़पने संबंधित मामला दिन भर छाया रहा। जिसको लेकर गमहा-गमही का माहौल बना रहा। वहीं नवादा थाना परिसर में सीओ और नवादा थाना अध्यक्ष नसीम खान के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद से संबंधित मामले को सुना। सीओ ने दोनों थाना के जनता दरबार में पहुंचे सभी मामलों को सीआई बालमुकुंद दास को जांच करवाने का आदेश देते हुए अगले शनिवार को बुलाया है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post