रजौन( बांका ): शनिवार को रजौन थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बालू से संबंधित मामले और पुलिस पर हमला करने संबंधित मामले के आरोपी को थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर निवासी बिंदेश्वरी साह है। थाना अध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
रिपोर्ट: केआर राव