रजौन(बांका) : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर दीप नारायण सिंह कॉलेज भूसिया परिसर के साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.राजीव प्रसाद सिंह एवं कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर जीवन प्रसाद सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर कॉलेज के शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों एवं छात्र छात्राओं ने सेवा की भावना से साफ सफाई करते हुए कॉलेज को चार चांद लगा दिया। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद सिंह ने बताया विश्वविद्यालय की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा चल रहा है। इस नियमित एवं स्वतंत्र दिवस 15 अगस्त के पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत विद्यालय की साफ-सफाई करवाया गया है।इस मौके पर प्रो. सुनील कुमार चौधरी, डॉ. संजय कुमार, प्रो. अनिल कुमार राव, प्रो. अनिल कुमार सिंह, राज कुमार सिंह, धनंजय सिंह सहित कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मी आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट: के आर राव