आरसीपी सिंह के स्वागत का निर्णय 

 बांका (चांदन): चांदन प्रखंड जदयू कार्यालय में सभी जदयू कार्यकर्ताओ की एक बैठक जदयू प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार भारती की अध्यक्षता  में  सम्पन्न हुई। जिसमें बड़ी संख्या में जदयू पंचायत अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता की उपस्थिति में  सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया की माननीय आरसीपी सिंह के स्वागत के लिए विधायक मनोज यादव की अगुवाई में चांदन प्रखंड से जदयू के सभी  पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्यगण 16 अगस्त को पटना पहुंचकर माननीय मंत्री जी के स्वागत में भाग लेंगे। बैठक में उपस्थित रामविलास शर्मा पंचायत अध्यक्ष चांदवारी, संजय यादव पंचायत अध्यक्ष कोरिया, मुकेश कुमार दास सक्रिय सदस्य बिरनियां, राजेंद्र मंडल सिलजोरी, नुनेश्वर दास कुसुमजोरी, उमेश पंडित बिरनियां, फुलेश्वर तांती बिरनियां, जगदीश राय गौरीपुर, कृपाल सिंह असुड़ा, नंदकिशोर बरनवाल चान्दन, नित्यानंद वर्मा सिलजोरी, ध्रुप राय बिरनियां, तुलसी दास गौरीपुर, शाहनवाज अंसारी बडफेड़ा तेतरिया, आदि सभी  पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित थे।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post