रजौन( बांका): प्रखंड क्षेत्रों में लगातार वैक्सीनेशन को लेकर उमड़ रही भीड़ को देखते हुए शुक्रवार को प्रखंड के 13 चिन्हित जगहो पर शिविर लगाकर 4800 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य केंद्र पर लगातार वैक्सीन लेने वालों के बीच अफरा तफरी का माहौल देखकर शुक्रवार को प्रखंड के 13 गांवो में शिविर लगाकर वैक्सीनेशन कार्य किया गया। सभी जगहों को मिलाकर पांच हजार लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य था। जिसको लेकर रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक हजार, डुमरिया 350, महादा 320, मझगांय 230, पुनसिया 350, मोरामा 170, कठचातर 320, खिडडी 270, धौनी 190, राजावर 200, नवादा 700, श्यामपुर में 350 महिला पुरुषों को टीका लगाया गया। सभी केंद्रों पर कोविडशील्ड का पहला और दूसरा डोज दिया गया।स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया कि अत्यधिक भीड़ को देखते हुए शुक्रवार को 13 जगहों पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा शिविर लगाकर 4800 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
रिपोर्ट: केआर राव