रजौन(बांका) : रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत भागलपुर-हंसडीहा रेलखंड धौनी रेलवे स्टेशन स्थित चकसफिया रेलवे फाटक के पास एक करीब 26 वर्षीय महिला ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला की पहचान रजौन स्थित चकसफिया निवासी लालू यादव की पत्नी लक्ष्मी देवी बताया जा रहा है। घटना बीते गुरुवार देर रात की है। घटना की जानकारी मिलते ही एसआई विकास कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचकर जायजा लेते हुए जीआरपी को घटना की सूचना दी। मिली जानकारी के अनुसार चकसफिया गांव निवासी मृतिका का पति लालू यादव दिल्ली में रह कर काम करता है। बीते रात को मृतिका लक्ष्मी देवी और उसके पति के बीच फोन पर ही आपसी विवाद होने के कारण चकसफिया गांव स्थित रेलवे फाटक भागलपुर-हंसडीहा रेलखंड पर बीते रात को इसी दौरान भागलपुर की ओर से हंसडीहा पैसेंजर आ रही थी जिसके सामने एकाएक कूद गई। जिससे महिला का शव कई भागों में क्षत-विक्षत हो गया। घर वालों को घटना की खबर पहुंचते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतका अपने पीछे एक मासूम बच्ची और पति सहित भरा-पड़ा परिवार छोड़ गए हैं। मृतिका का मायके किशनपुर बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर मायके के लोग भी बेटी के ससुराल पहुंच गए हैं।धौनी रेलवे स्टेशन प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया जानकारी मिलते ही भागलपुर जीआरपी को सूचित कर दिया गया था। भागलपुर जीआरपी ने करीब मध्य रात्रि ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर लेकर चला गया था।
रिपोर्ट: केआर राव