बालू लोड ट्रेक्टर के साथ तीन गिरफ्तार 

 बांका (चांदन):प्रखंड के बिरनिया पंचायत के खेरगढा के पास अवैध बालू लोड ट्रेक्टर को जप्त करते हुए ट्रेक्टर मालिक,चालक औऱ एक मजदूर को भी गिरफ्तार किया गया है।थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार के अनुसार पुलिस को यह सूचना मिली कि अवैध बालू लोड एक ट्रैक्टर लाहाबन की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने पीछा कर उस ट्रेक्टर को पकड़ लिया। पुलिस द्वारा पीछा करने पर आरोपी भागने लगे जिसे पीछा कर पकड़ लिया गया।औऱ बालू का कागजात मांगने पर कुछ नही दिखा सका।गिरफ्तार आरोपी में ट्रेक्टर मालिक सलीम अंसारी,विनोद तुरी चालक औऱ किरण पुझार मजदूर को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर बांका जेल भेज दिया है।साथ ही साथ पुलिस ने बालू माफिया का एक मोटरसाइकिल भी पकड़ा है जो ट्रेक्टर चालक को पुलिस के गतिविधियों की मोबाइल से जानकारी देता था।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post