शांति समिति की बैठक

 बांका (चांदन): चांदन थाना परिसर में थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।इस बैठक में मुख्य रूप से स्वतंत्रता दिवस औऱ मोहर्रम को शांति पूर्वक ढंग से मनाने पर बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि कोई भी पर्व अगर मिलजुल कर औऱ शांति पूर्वक मनाया जाता है तो उसका मजा दुगुना हो जाता है।लेकिन अगर किसी भी तरह का विवाद समाज मे पर्व के अवसर पर होता है तो पर्व का मजा ही समाप्त हो जाता है।बीडीओ राकेश कुमार सीओ प्रशांत शांडिल्य, औऱ थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने उपस्थित लोगों को बताया कि कोरोना काल मे सरकारी आदेश के आलोक में दोनों पर्व में कोविड के नियम का पालन करना अनिवार्य है।तजिया जुलूस पर प्रतिबंध है।इसलिए इसका पालन करे।और अपने गांव समाज मे भी मिलजुल कर इस पर्व का मजा ले। जबकि झंडोत्तोलन में भी मास्क औऱ शारीरिक दूरी का पालन अनिवार्य है।इतना ही नही किसी भीअसामाजिक तत्व औऱ शराब पीकर हंगामा करने वाले की सूचना तत्काल पुलिस को दे।जिससे उसपर क़ानूनी कार्यवाई हो सके।इस बैठक में चंद्रमोहन पांडेय,अरविंद पांडेय,बैजनाथ प्रसाद यादव, अकबर अली,सबदर अली मुमताज अंसारी,दीपक कुशवाहा,जयकांत राय,अमरेंद्र पांडेय सहित बड़ी संख्या में दोनों समुदाय के सदस्य उपस्थित थे।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post