दो दिवसीय बीएलओ प्रशिक्षण संपन्न

रजौन,(बांका): जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सुहर्ष भगत के आदेश पर दूसरे दिन शुक्रवार को भी बीडीओ राजकुमार पंडित की अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक आईटी भवन स्थित सभागार में संपन्न हो गई है। बीएलओ की बैठक में दूसरे दिन बूथ संख्या 84 से 159 तक के उपस्थित बीएलओ को एपिक डाउनलोड मतदाताओं का मोबाइल पर कराने का प्रशिक्षण ट्रेनर अमित कुमार ने दी। इस अवसर पर बीडीओ राजकुमार पंडित ने बीएलओ को मतदाताओं का मोबाइल पर एपिक डाउनलोड शनिवार को करने के लिए कहा गया है। बीडीओ ने बताया कि गुरुवार को  एक से 83 बूथ के बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया था। शेष बचे 84 से लेकर 159 बूथों के बीएलओ को प्रशिक्षण के लिए शुक्रवार को बुलाया गया है। बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं का मोबाइल पर एपिक डाउनलोड करने के लिए प्रशिक्षण नव पदस्थापित अनुपम प्रसाद सिंह, निर्वाचन कार्य में लगे शिक्षक जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी, कौशल मुकेश कुमार सिंह, श्रीकांत कुमार, सुबोध कुमार, राजेश कुमार आदि सहयोग कर रहे थे।प्रशिक्षण के क्रम में सभी बीएलओ को शनिवार तक मतदाताओं के मोबाइल पर इपिक डाउनलोड करने के उपरांत निर्वाचन कार्यालय को सूचित करने के लिए कहा गया है।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post