उच्च विद्यालय धौनी परिसर में तीन पंचायत शिक्षक नियोजन का किया गया काउंसलिंग

रजौन(बांका): जिलाधिकारी सुहर्ष भगत के आदेश पर शुक्रवार को राष्ट्रीय उच्च विद्यालय धौनी परिसर में तीन पंचायत के पंचायत शिक्षक नियोजन का काउंसलिंग किया गया। डीएम ने स्वच्छ, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से नियोजन काउंसलिंग प्रक्रिया कराने के लिए तीनों पंचायत में पांच-पांच शिक्षकों की तैनाती की थी। यहां तक डीएम ने बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा, बीडीओ राजकुमार पंडित एवं पौधा संरक्षण सहायक निदेशक अरविंद कुमार को वरीय अधिकारी के रूप में प्रयुक्त किया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन पंचायत के पंचायत नियोजन काउंसलिंग में मोरामा-बनगांव के पांच सीट पर 172 धौनी-बामदेव के 11 सीट पर 486 तथा सकहारा पंचायत के चार सीट पर 119 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा स्वयं ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से काउंसलिंग में भाग लेने आए अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पुकार रहे थे। डीएम के आदेश पर स्वच्छ, निष्पक्ष एवं पारदर्शी के लिए कैमरामैन के माध्यम से वीडियो करवा रहे थे। काउंसलिंग में पंचायत सचिव राजेंद्र प्रसाद यादव, राजेंद्र चौधरी,बीआरपी संजय कुमार झा जहां लगातार कैंप कर रहे थे। वहीं इस बीच धौनी हाई स्कूल प्रधानाध्यापक कुमार दिनकर काउंसलिंग में सहयोग कर रहे थे। बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा ने बताया पंचायत शिक्षक नियोजन काउंसलिंग में धौनी -बामदेव से 11 के विरुद्ध 4, मोरामा-बनगांव 5 के विरुद्ध दो तथा सकारा पंचायत में चार के विरुद्ध एक ही अभ्यर्थियों ने भाग ले सका। पंचायत शिक्षक नियोजन काउंसलिंग का समग्र शिक्षा सह एसएसए डीपीओ निशीथ प्रणीत सिंह ने काउंसलिंग सेंटर पर पहुंचकर घंटों कैंप करते हुए जायजा ले रहे थे। इस प्रकार शुक्रवार को तीन पंचायत का कॉन्सलिंग कार्य संपन्न करा लिया गया है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post