बीस सूत्री कार्यालय पर  झंडोत्तोलन पर विवाद

  बांका जिले के चांदन प्रखंड बीस सूत्री कार्यालय में झंडोत्तोलन पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। 15 अगस्त के लिए हुए बैठक में इस बात पर सदस्यों के बीच काफी देर तक चर्चा हुई। इस पर मुख्य रूप से अरविंद कुमार पांडेय ने विधायक मनोज यादव के चुनाव में विधायक का विरोध करने के कारण जदयू अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष प्रमोद मंडल  को पार्टी से निष्कासित कर देने का मामला उठाया औऱ उसके स्थान पर किसी अन्य से झंडोत्तोलन कराने की बात कही।इस पर काफी देर तक वाद विवाद होने के बाद बीडीओ राकेश कुमार द्वारा जिला से इस संबंध में जानकारी प्राप्त करने की बात कहने के बाद विवाद समाप्त हो गया।अब देखना है कि पार्टी से निष्कासित बीस सूत्री अध्यक्ष झंडोत्तोलन करते है।या उसके स्थान पर किसी औऱ को मौका मिलता है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post