डीपीएम ने वैक्सिनेशन केंद्र का लिया जायजा

रजौन(बांका) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित चिन्हित बनगांव, उपरामा, नवादा, महादा पर हो रहे वैक्सीनेशन केंद्र पर डीपीएम प्रभात कुमार व केयर इंडिया के राकेश कुमार ने पहुंचकर जायजा लिया। गुरुवार को भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीनेशन को लेकर प्रखंड वासियों की काफी भीड़ लगी हुई थी। वैक्सीन नहीं लेने पर सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलने की अफवाह के कारण लगातार भीड़ उमड़ रही है। जिसके कारण पुलिस को भी मोर्चा संभालना पड़ रहा है। गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 1830 एवं चिन्हित बनगांव में 150, उपरामा में 200, महादा में 140, नवादा में 200 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान रजौन केंद्र पर करीब 2 हजार से भी अधिक लोग वैक्सीन लेने के लिए पहुंचे हुए थे जिसको लेकर आपस में ही धक्का-मुक्की हो रही थी। धक्का-मुक्की कर रहे लोगों ने बताया कि वैक्सीन नहीं लेने पर सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा और दुकान पर बैठने नहीं देगा। इसको लेकर वैक्सीन लेने वालों का सैलाब उमड़ पड़ा था। स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया कि पांच जगहों पर शिविर लगाकर कोविडशील्ड का पहला और दूसरा डोज के रुप में कुल 2530 लोगों को टीका लगाया गया है।
रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post