रजौन(बांका): जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सुहर्ष भगत के आदेश गुरुवार को बीडीओ राजकुमार पंडित की अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक आईटी भवन स्थित सभागार में संपन्न हुई। बीएलओ की बैठक में प्रथम दिन बूथ संख्या एक से 83 तक के उपस्थित बीएलओ को एपिक डाउनलोड मतदाताओं का मोबाइल पर कराने का प्रशिक्षण ट्रेनर अमित कुमार ने दी। इस अवसर पर बीडीओ राजकुमार पंडित ने बीएलओ को मतदाताओं का मोबाइल पर एपिक डाउनलोड 14 अगस्त को करने के लिए कहा गया है। बीडीओ ने बताया शुक्रवार को भी शेष बचे 84 से लेकर 159 बूथों के बीएलओ को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया है। बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं का मोबाइल पर एपिक डाउनलोड करने के लिए प्रशिक्षण नव पदस्थापित अनुपम प्रसाद सिंह, निर्वाचन कार्य में लगे शिक्षक जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी,कौशल मुकेश कुमार सिंह, श्रीकांत कुमार, सुबोध कुमार, राजेश कुमार आदि सहयोग कर रहे थे।
रिपोर्ट: केआर राव