रजौन(बांका ): सहायक थाना नवादा बाजार की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बबरचक मोड़ के समीप से छापेमारी के क्रम में एक साइकिल सवार की तलाशी लेने के दौरान 60 बोतल देसी शराब के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर अजित कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर नवादा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बबर चौक के समीप से छापेमारी कर 60 बोतल कुल 18 लीटर देसी शराब के साथ नवादा बाजार निवासी साइकिल सवार दशरथ चौधरी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत बांका भेज दिया गया है।
रिपोर्ट:केआर राव