बांका:"जमाना तो है नोकर बीबी का" नोकर बीबी का फ़िल्म का यह गाना गुरुवार को बांका जिले के चांदन प्रखंड मुख्यालय के मिस्त्री टोला में उस वक्त सामने आ गया जब एक एकलौते पुत्र ने अपनी पत्नी के कहने पर अपने सास ससुर को अपने घर मे रख कर अपने बुजुर्ग पिता को धक्का देकर घर से भगा दिया। अपनी लाठी के सहारे बुजुर्ग पिता एक आवेदन लेकर थाना पहुंचा जहां थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार द्वारा उसके साथ सहानुभूति पूर्वक आवेदन पर विचार करने की बात कही। बुजुर्ग पिता ओंकार मिस्त्री ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि उसको एक मात्र पुत्र पप्पू मिस्त्री है जिसकी शादी जबतक नही हुई थी तबतक पुत्र उसकी सेवा करता था लेकिन उसकी शादी संगीता देवी के साथ होने के कुछ ही दिन बाद से उसको प्रताड़ित किया जाने लगा। साथ ही उसको खाना,नास्ता तक देना बंद कर दिया। इस संबंध में कई बार स्थानीय सरपंच औऱ कुछ ग्रामीणों ने मिलकर समाधान करने का भी प्रयास किया।पर पति पत्नी पर कोई प्रभाव नही पड़ा। इतना ही नही बुजुर्ग पिता के नाम एक इंदिरा आवास भी मिला है। जिसमे वह रहता था लेकिन गुरुवार को उसके पुत्र पप्पू मिस्त्री औऱ उसकी पत्नी संगीता देवी ने अपने माता पिता को बुला लिया और अपने बुजुर्ग पिता को अपने ही इंदिरा आवास से भगा कर उसपर कब्जा कर लिया। जिस कारण वह इन दिनों खाने औऱ रहने के लिए दर दर भटक रहा है। इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि इस बुजुर्ग पिता के साथ हर हाल में न्याय होगा।
