मनीष हत्याकांड का सीबीआई जांच कराने को लेकर पत्रकारों ने उठाई आवाज

हरसिद्धि (मोतिहारी) : दैनिक अरेराज दर्शन के संपादक सह पहाड़पुर के बथुआहा गांव के संजय कुमार सिंह के पुत्र सुदर्शन चैनल के पत्रकार मनीष कुमार सिंह हत्याकांड का सीबीआई जांच कराने एवं हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी कर स्पीडी ट्रायल से सजा दिलाने की मांग पूर्वी चंपारण के सभी पत्रकार साथियों ने बिहार सरकार से किया है।मालूम को हरसिद्धि पुलिस ने कल मठलोहियार गद्दी टोला से शव को बरामद किया था। पत्रकार मनीष की हत्या अगवा करके किया गया है। हत्यारो ने हत्या के पूर्व मनीष के साथ बेरहमी पूर्वक पिटाई किया था। शव की पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर चाकू से चमड़ा छिलने का भी प्रयास किया गया था। उसकी एक आँख भी फोड़ दी गई थी। पत्रकार मनीष के शव सड़ जाने को लेकर सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर भेजा है।

रिपोर्ट :समाचार संपादक

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post