रजौन(बांका): जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सुहर्ष भगत के आदेश पर बीडीओ राजकुमार पंडित ने ई.इपिक डाउनलोड करने के लिए बीएलओ की आवश्यक बैठक रजौन प्रखंड आईटी भवन परिसर में 12 एवं 13 अगस्त को आयोजित कर रखा है।बीडीओ शत प्रतिशत बीएलओ की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा एवं सीडीपीओ सुनीता कुमारी को पत्र जारी किया है।बीडीओ ने जारी पत्र में मतदान केंद्र संख्या एक से 83 के बीएलओ को 12 अगस्त एवं मतदान केंद्र संख्या 85 से 158 के बीएलओ को 13 अगस्त को निर्धारित समय 11 बजे उपस्थित कराने के लिए कहा गया है।बीईओ एवं सीडीपीओ ने बताया कि संबंधित शिक्षक बीएलओ एवं आंगनवाड़ी केंद्र की सेविका बीएलओ को सीआरसीसी,विद्यालय प्रभारियों एवं महिला पर्यवेक्षिका के माध्यम से बैठक की जानकारी दिला दी गई है।
रिपोर्ट: केआर राव