रजौन(बांका): जवाहर नवोदय विद्यालय चयन प्रवेश परीक्षा 2021 का केंद्र रजौन प्रखंड के डीएन सिंह कॉलेज को भी बनाया गया था। इस परीक्षा में बाराहाट प्रखंड के कुल 612 परीक्षार्थियों में से 481 परीक्षार्थियों ने भाग लिया है।शांतिपूर्ण कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए दंडाधिकारी के तौर पर रजौन बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा के अलावे सीएलओ शैलेश कुमार सिंह जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षक रत्नाकर बेहरा,बीडब्ल्यूओ राकेश रोशन कैंप कर रहे थे।जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा का केंद्र अधीक्षक कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर जीवन प्रसाद सिंह को बनाया गया था। परीक्षा 11 से 1:30 तक संचालित की गई। कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर डीपीओ एमडीएम रविंद्र कुमार प्रकाश ने भी केंद्र पर पहुंचकर जायजा लिया है। केंद्र अधीक्षक सह प्राचार्य प्रोफेसर जीवन प्रसाद सिंह ने बताया कि कुल बच्चे 612 में थे 481 ने भाग लिया। इसके लिए कोविड-19 वैश्विक महामारी गाइडलाइन के अनुरूप 19 कमरे का उपयोग किया गया। परीक्षा के लिए 54 वीक्षकों की तैनाती की गई थी। इस प्रकार शांतिपूर्ण माहौल में जवाहर नवोदय चयन प्रवेश परीक्षा बुधवार को संपन्न हो गई। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश करने वाले परीक्षार्थियों को थर्मल स्कैनिंग करने के बाद ही अंडर प्रवेश के लिए जाने दिए जा रहे थे। इसके लिए सीएचसी प्रबंधक राजेश रंजन ने थर्मल स्क्रीनिंग के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की थी।परीक्षा केंद्रों के बाहर काफी संख्या में पुरुष और महिला सशस्त्र बलों की तैनाती की गई थी।
रिपोर्ट:केआर राव