हरसिद्धि (मोतिहारी) : शनिवार 7 अगस्त से लापता पत्रकार मनीष का शव मंगलवार को पुलिस ने आखिरकार मठलोहियार गद्दी टोला से बरामद कर लिया है। ग्रामीणों ने जूता देखकर पुलिस को दी थी सूचना, इस आधार पर पुलिस ने जब छानवीन शुरू की तो पत्रकार का शव बरामद हुआ।सूत्रों के मुताबिक अपने दो अन्य साथियों के साथ मनीष शनिवार को मठलोहियार में रात 8:42 तक देखे गए थे। मनीष के उक्त दोनों साथी को दो दिन से हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही थी। मनीष के पिता के आवेदन पर पकड़े गए दोनों साथी के अलावे एक दर्जन लोगों को आरोपित बनाया गया है। मनीष की हत्या की खबर सुन पत्रकारों की भीड़ उमड़ गई। नजदीकी परिजन बता रहे हैं कि मनीष कुमार के पेट में चाकू से गोद एवं गला रेतकर हत्या करने के बाद शव को फेंका गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए हरसिद्धि थाना से सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया गया है। हरसिद्धि व पहाड़पुर पुलिस मनीष हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है।
रिपोर्ट समाचार संपादक