कटोरिया में 170 लोगों ने ली कोरोना की वैक्सीन

 कटोरिया में 170 लोगों ने ली कोरोना की वैक्सीन


कटोरिया से  अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट

 कोविड-19 की जंग में चल रहे वैक्सीनेशन के तहत मंगलवार को कटोरिया बाजार के आदर्श मध्य विद्यालय केंद्र सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 170 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन ली। जिसमें अधिकांश सेकेंड डोज लेने वाले लोग शामिल थे। इधर वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे सभी लोगों को चरणबद्ध तरीके से सारी प्रक्रिया पूरी कर कोविड का टीका दिया गया। साथ ही टीकाकरण के बाद चिकित्सक की निगरानी में आधे घंटे के लिए अवलोकन कक्ष में बिठाया गया। मौके पर चिकित्सक द्वारा सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने एवं घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनकर ही बाहर निकलने कहा गया। इस मौके पर एएनएम स्नेहलता कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post