कटोरिया रेलवे स्टेशन परिसर से अज्ञात वृद्ध का शव बरामद
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया रेलवे स्टेशन पर मंगलवार लगभग 9 बजे हाइड्रा (किरान) से धक्का लगने से लगभग 70 वर्षीय एक अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई। घटना की जानकारी रेलवे पुलिस द्वारा कटोरिया थाना को दी गई । सूचना मिलते ही कटोरिया थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार रंजीत अवर निरीक्षक महेश झा पुलिस वालों के साथ कटोरिया रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया ।पूछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया की अज्ञात ब्रिज सवेरे से ही रेलवे स्टेशन के अगल-बगल घूम रहा था। अचानक हाइड्रा के चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जब तक उसे इलाज कराने ले जाया जाता तब तक उसकी मौत हो गई। मृतक वृद्ध की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक के पहचान में जुट गई है
