रजौन (बांका):भागलपुर क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक सत्येंद्र झा ने गुरुवार को रजौन-धौनी बीआरसी सहित कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया है। आरडीडीई ने रजौन प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय लश्करी पहुंचने पर निरीक्षण के क्रम में 4 शिक्षक उपस्थित 4 को अनुपस्थित पाया है। निरीक्षण के क्रम में आरडीडीई ने वर्ग कक्षा नवम में 58 में से मात्र 3 बच्चे एवं दशम कक्षा में 58 में शून्य बच्चे पाए हैं। उन्नयन स्मार्ट क्लास को लगातार दो 4 दिन से खुला नहीं रहने की वजह से साफ सफाई की घोर कमी देखी गई। बगल स्थित मध्य विद्यालय लश्करी का भी निरीक्षण किया गया निरीक्षण के क्रम में शिक्षकों के अनुपात में बच्चों की काफी कम संख्या देखी गई। इस प्रकार इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय नवादा बाजार का भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में नवमी और 11वीं में विज्ञान के छात्र छात्राएं नग्न देखे गए। 10वीं एवं 12वीं क्लास को आँफ दिखा गया। इसके बाद इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय धौनी का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन यानी स्मार्ट क्लास, वर्ग कक्ष, जिम रूम, शौचालय शिक्षक छात्र उपस्थिति आदि का निरीक्षण के क्रम में 115 बच्चे उपस्थित तथा 3 शिक्षक सीएल पर पाए। विद्यालय प्रधानाध्यापक कुमार दिनकर ने आरडीडी को बखूबी तरीके से हर शिक्षण गतिविधियों से अवगत कराया। आदर्श मध्य विद्यालय धौनी पहुंचने पर विद्यालय प्रधानाध्यापक सह रजौन शिक्षा डीडीओ प्रदीप कुमार ने अनिता कुमारी को शैक्षणिक प्रभार देकर 6 दिसंबर से लेकर 14 दिसंबर तक सीएल पर चला गया है। निरीक्षण के क्रम में आरडीडीई ने बताया कि अनिता कुमारी ने भी अवकाश पर जाते हुए अपना प्रभाव रंजना कुमारी को सौंप दिया है। आरडीडीई ने बताया ने आदर्श मध्य विद्यालय धौनी के शिक्षकों ने शिक्षा के स्तर को गिराते हुए बनिया का दुकान बना दिया है। आरडीडीई ने प्रभार देने लेने के मामले को गंभीरता से लेते हुए सारे साक्ष्य को एकत्रित करते हुए फोटो स्टेट लेकर गए हुए हैं। इसके बाद रजौन बीआरसी परिसर स्थित नवनिर्मित प्रशिक्षण प्रशाल में पहुंच एवं विशेष प्रशिक्षण संभाग बांका के तहत 7 दिसंबर से 10 दिसंबर तक चार दिवसीय से चल रहे गैर आवासीय विशेष प्रशिक्षण का भी जायजा लिया है। निरीक्षण के क्रम में मुख्य प्रशिक्षक आनंद कुमार, मीना हेंब्रम, प्रखंड साधन शिक्षक विनय प्रसाद सहित 47 विद्यालय प्रधानों द्वारा नामित किए गए एक-एक शिक्षक को प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए देखा गया। आरडीडीई को मुख्य प्रशिक्षक आनंद कुमार एवं मीणा हेंब्रम ने बताया कि यह चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रखंड एवं विद्यालय से बाहर के छितिज ड्रॉपआउट अनामअंकित 8 से 14 आयु वर्ग के उम्र सापेक्ष,कक्षा दक्षता प्राप्त करने के बाद ऐसे बच्चों को शिक्षा के मुख्यधारा में जोड़ने को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षक ने बताया बेसलाइन टेस्ट के आधार पर विद्यालय से बाहर के बच्चों को नामांकन के पश्चात प्रशिक्षण के उपरांत विद्यालय के मुख्यधारा में जोड़ा जाएगा। प्रशिक्षण शुक्रवार को दीक्षांत समारोह शिक्षक विदाई एवं सभी को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के साथ-साथ चार दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण संपन्न हो जाएगा। निरीक्षण के क्रम में भागलपुर आरडीडीई कार्यालय कार्यालय प्रधान राजन कुमार, बीआरपी संजय कुमार झा, प्रखंड साधन शिक्षक विनय प्रसाद, नवीन चंद्र झा, डाटा ऑपरेटर चांदनी कुमारी, इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय धौनी हेड मास्टर कुमार दिनकर, धौनी मध्य विद्यालय प्रभारी रंजना कुमारी, ममता कुमारी सहित अन्य शिक्षक आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट: केआर राव