अजय और श्रीधर ही इस कांड का सरगना निकला

 बांका:बच्ची से दुष्कर्म मामले पर से अब पर्दा धीरे धीरे उठता जा रहा है।गिरफ्तार आरोपी अजय वर्णवाल के पास उसके पहने पकड़े में खून सीमेन और बालू लगा होने के कारण उसकी जप्ती सूची भी न्यायालय भेजा गया है।बताता जाता है कि इस घटना का मुख्य सरगना श्रीधर वर्णवाल और अजय वर्णवाल ही था।दोनों पूर्व से साइबर धंधे में भी संलिप्त माना जाता है। जबकि श्रीधर वर्णवाल अपने आप को अधिवक्ता बताकर लोगो एंव स्थानीय पदाधिकारियो और कर्मचारियों पर धोस जमाता था। जबकि वह पूरी तरह फर्जी अधिवक्ता है। और किसी भी वार कौंसिल से उसका पंजीयन नही है। वही दूसरी ओर वह जमीन माफिया का भी काम किया करता था।इस जघन्य  अपराध में सलिप्त श्रीधर वर्णवाल की बस स्टैंड पर मिठाई की दुकान है।और उनकी खुद अपनी ई रिक्सा भी है। फिर इस घटना के लिए दूसरी ई रिक्सा का उपयोग सिर्फ इसलिए किया गया जिससे उसपर कोई आंच नही आ सके। और यह आसानी से बच सके।जबकि दूसरा  गिरफ्तार आरोपी की बिजली के सामान की दुकान भी मिठाई दुकान के बगल में है।और तीसरा आरोपी उसी मिठाई दुकान में रह कर काम करता था और कभी ई रिक्सा भी चलाता था। अब इस घटना में सिर्फ ई रिक्सा का मालिक सागर सोनी की गिरफ्तारी बांकी है । जिसके लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।





Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post