बांका में ऑटो औऱ कार के बीच सीधी टक्कर में तीन की मौत चार जख्मी

 बांका: घटना के संबंध में बताया जाता है कि बांका बस स्टैंड से एक ऑटो पर सवार कुछ स्थानीय व्यक्ति बौसी की ओर जा रहे थे। चांदन नदी पुल पार करने के बाद  जोगडीहा गांव पर के पास सामने से आ रही एक कार ने ऑटो को टक्कर मार दिया जिससे ऑटो पर सवार सभी सात लोग जख्मी हो गए।आनन फानन में स्थानीय लोगो ने सभी को बांका सदर अस्पताल एम्बुलेंस से लाया गया जहां चिकित्सक गोपाल शरण की देख रेख में सभी का इलाज  किया गया।जिसमें तीन की हालत गंभीर देख कर उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर भेज दिया गया। जहां इलाज के  दौरान तीनों घायलों की मौत दोपहर बाद हो गई है मरने वालों में नम्रता यादव ,आदिल रशीद, जबकि एक मृतक का शव लेकर परिजन आनन-फानन में निकल गए वही अब दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।इस भीषण टक्कर के बाद कुछ देर तक आवागमन बाधित रहा। और काफी देर तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने आकर सड़क को खाली कराया और सभी को अस्पताल भेजा साथ ही साथ दोनों वाहन को जप्त कर दिया गया है। टक्कर मारने वाला कार में चालक सहित सभी चार युवक कार को छोड़कर फरार होने में सफल हो गया। पुलिस उस गाड़ी के नंबर से चालक और मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post