रजौन (बांका): प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत योग्य एवं अयोग्य अभ्यर्थियों के पात्रता का भौतिक सत्यापन बीडीओ राजकुमार पंडित ने अपने आवास पर्यवेक्षक रविंद्र कुमार के साथ संझा-श्यामपुर एवं राजावर 2 पंचायतों का किया है। बीडीओ ने बताया कि संझा-श्यामपुर पंचायत में 328 एवं राजावर में 150 लाभुकों का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सूची प्रधानमंत्री आवास सहायक एवं आवास पर्यवेक्षक तैयार की गई है। इसी सूची को वेरीफाई के लिए योग्य है या अयोग्य, इसकी जानकारी गांव टोली पहुंचकर ली गई है। बीडीओ ने बताया आवास सहायक द्वारा जो सूची दी गई है, उसमें कई लाभुक आवास पाने के योग्य नहीं है। ऐसे लोगों को का नाम सूची से हटाया जा रहा है। पूर्ण पारदर्शिता योग्य लाभुकों को ही सूचीबद्ध करते हुए आवास मुहैया कराने की दिशा में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: केआर राव