मातृत्व दिवस के अवसर पर रजौन में 290 गर्भवती महिलाओं का किया गया जांच

रजौन (बांका ):सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन और एडिशनल स्वास्थ्य केंद्र नवादा में गुरुवार को सुरक्षित मातृत्व दिवस के तहत आयोजित शिविर में 290 प्रसूताओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उचित परामर्श दिया गया। रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 180 और एडिशनल स्वास्थ्य केंद्र नवादा बाजार में 110 गर्भवती महिलाओं का जांच किया गया। इस अवसर पर सीएचसी प्रभारी डॉक्टर ब्रजेश कुमार ने कहा कि महिलाओं को नियमित रूप से अस्पताल में जांच करवानी चाहिए ताकि माता और बच्चा दोनों स्वस्थ रह सकें साथ ही समय पर उपचार दिया जा सके। उचित परामर्श भी दिया गया। शिविर में डॉक्टर ने 290 गर्भवती महिलाओं के लिए खून की जांच रक्तचाप, शुगर आदि की जांच करवा कर आवश्यक सुविधाओं की निःशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया कि इस दौरान महिला के शुगर,बीपी, वजन आदि की जांच की गई। इस दौरान रजौन सीएचसी में डॉ. ब्रजेश कुमार, डॉ. कुमारी अर्चना प्रसाद, डॉक्टर रूबी रेड्डी व नवादा स्वास्थ्य पर डॉ. शाहनवाज आलम ने स्वास्थ्य कर्मियों एवं एएनएम के सहयोग से प्रसूता महिलाओं की स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत आवश्यक दवाइयां दी।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post