रजौन,(बांका): तमिलनाडु के नीलगिरी पर्वतीय जिले के कुन्नूर में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के अलावा उनकी पत्नी मधुलिका रावत एवं सेना के अन्य अधिकारियों को ले जा रहे हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर क्रैश होने के कारण देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत एवं 11 सेना के जवान समेत कुल 13 लोगों की आकस्मिक निधन होने की स्थिति में गुरुवार को संध्या प्रखण्ड मुख्यालय परिसर में रजौन बाजारवासियों के तरफ से एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रखा गया। बता दें कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत की मौत की खबर ने देशभर के लोगों को गमगीन कर दिया है। इसी क्रम में उन्हें याद करते हुए रजौन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रखा गया था, जिसमें जनरल बिपिन रावत की तस्वीर के साथ-साथ 13 दीप भी जलाए गए थे। कार्यक्रम की शुरुआत जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित सेना के 11 जवानों को याद करते हुए दो मिनट का मौन व्रत रखा गया, उसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने बारी-बारी से सीडीएस जनरल बिपिन रावत के तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दिया। श्रद्धांजलि सभा में मुख्यरूप से भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष शुकदेव प्रसाद राव, प्रखण्ड जदयू अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, जदयू राज्य परिषद सदस्य सह जदयू कहलगांव विधानसभा प्रभारी मनोज सिंह, धोरैया विधानसभा जदयू मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार चौधरी, डॉ. प्रो. अमरेंद्र कुमार सिंह, बासुकी सिंह, अजीत राव, अमरेंद्र कुमार, अश्विनी कुमार सिंह, रंजीत कुमार साह, प्रमोद कुमार सुमन, अवधेश कुमार सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि रणविजय सिंह, शिवपूजन सिंह, प्रमोद सिंह वेल्डन, अनिमेष, गौरव, सौरभ सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनेकों स्वयंसेवक एवं अन्य लोग शामिल हुए।
रिपोर्ट:केआर राव