एसडीपीओ ने अवैध तरीके से बालू डंपिंग मामले का किया उद्भेदन

रजौन (बांका):अवैध बालू उत्खनन सहित बालू डंपिंग मामले को लेकर बुधवार की देर रात्रि बांका एसडीपीओ दिनेश चंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया। इस अभियान में रजौन थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान के अलावे भारी संख्या में पुलिस बल शामिल थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने प्रखंड क्षेत्र के बामदेव, गौतार में अवैध बालू डंपिंग का उद्भेदन किया है। बताया जा रहा है कि दोनों ही जगहों पर करीब 50 से  60 ट्रेलर जिसका वजन करीब 6000 सीएफटी अवैध बालू डंपिंग पाया गया। बालू डंपिंग जब्त किए जाने की पुष्टि एसडीपीओ डीसी श्रीवास्तव ने भी की है। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि अवैध बालू डंपिंग मामले को लेकर खनन विभाग को सूचित किया था। बालू डंपिंग स्थान पर पहुंच कर खान निरीक्षक ने बालू को अपने कब्जे में ले लिया है। कितना सीएफटी बालू भंडारित है इसका आकलन खनन विभाग करने में लगी हुई है। फिलहाल दोनों ही जगहों पर ग्रामीण चौकीदार की तैनाती कर दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि खान निरीक्षक के बयान पर थाने में मामला दर्ज की जा रही है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post