कटोरिया से रविवार को गायब महिला औऱ बच्ची का शव बुधवार देर रात गांव के बगल के एक पोखर से बरामद किया गया है।

 बांका: कटोरिया प्रखंड के भेलवा भोरसार पंचायत के कागिसार गांव से एक महिला निकेश यादव की पत्नी सविता देवी 22 बर्ष, औऱ उसकी ढाई साल की पुत्री सोनू कुमारी की लाश बुधवार को गांव के कुछ दूरी पर बने एक पोखर से बरामद किया गया। दोनों लाश एक चादर में समेटा हुआ था। जिससे यह आत्महत्या नही मानकर हत्या की औऱ इशारा कर रहा है। दोनों मां बेटी रविवार से ही अपने घर से गायव थी। लाश की जानकारी गांव वालों को शौचालय गए कुछ ग्रामीणों से मिलने के बाद लोगो का हुजूम उस जगह पर जमा हो गया।बाद में पुलिस को जानकारी दी गयी। गुरुवार सुबह लाश को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा गया है।

चार साल पूर्व हुई थी शादी-
जयपुर थाना के कोल्हासार पंचायत के कानीबेल ग्राम निवासी बुधन यादव की पुत्री सविता की शादी चार साल पूर्व निकेश यादव से हुई थी।उसे एक पुत्री ढाई बर्ष की सोनू कुमारी थी।

2000 की चोरी का आरोप लगाया था ससुर ने- मृतिका सविता देवी के पिता बुधन यादव ने बताया कि शुक्रवार को उसके समधी बिनो यादव उसके घर आये थे। और बताया था कि उसके घर से 2000 रु की चोरी हो गयी है।इसलिए आप मेरे घर चले उस चोरी के बारे में आपके सामने आपकी बेटी से पूछताछ की जाएगी। उसी बात को लेकर वे रविवार को जब अपनी बेटी के घर गए तो उसकी बेटी औऱ बच्ची घर से गायव थी।उसी समय से उसकी खोज की जा रही थी।

घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष नीरज तिवारी स दलबल घटनास्थल से दोनों शव को बरामद कर गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है। जबकि ससुराल के सभी लोग घर से फरार हो गए है। थानाध्यक्ष ने कहा कि मैके वाले के आवेदन पर जल्दी ही मामला दर्ज कर गिरफ्तारी का काम शुरू किया जाएगा।
 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post