छह मई से गायब लड़की प्रेमी के साथ बरामद

छह मई से गायब लड़की प्रेमी के साथ बरामद

बांका: छह मई को अपने घर से गायब नाबालिग को चांदन पुलिस ने अपने प्रेमी के साथ उच्च विद्यालय के पास से बरामद कर लिया है। जिसके बाद लड़की को बुधवार को 164 के बयान के लिए बांका न्यायालय भेजा गया है।मामला दो समुदाय के बीच का होने कारण तनाव अभी भी कायम है उसी के परिणाम स्वरूप लड़की भगाने में सहयोग करने वाले एक संदेही युवक अर्जुन यादव के घर पर देर रात कुछ मुस्लिम युवकों ने हमला कर उसके साथ मारपीट कर उसके घर का दरवाजा खिड़की तोड़ दिया। इससे पूर्व उस लड़की के भाई ने थाने में आवेदन देकर अपनी बहन को शादी की नीयत से भगाने का आरोप लगाते हुए पलार ग्राम निवासी एक बच्चे के पिता जीतू सिंह पर कर मामला दर्ज कराया था। और उसमें सहयोगी अर्जुन यादव को बताया गया था। पुलिस द्वारा उस लड़की और प्रेमी जीतू सिंह को एक साथ पकड़ने के बाद पुलिस ने दोनों को थाना लाया लेकिन आक्रोशित लोगों ने अर्जुन यादव के मारपीट और तोड़फोड़ कर दिया। जिसकी लिखित शिकायत उसने भी थाने में दिया है। थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि पूर्व में लड़की के भाई के आवेदन पर दोनों को बरामद कर लिया गया है। अर्जुन यादव ने भी घर पर हमला करने मारपीट करने का आवेदन दिया है जिसमें किसी को आरोपी नहीं बनाया गया है।फिर भी जांच की जा रही है । वहीं बरामद लड़की का न्यायालय में बयान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments