जन्मदिन पर पौधारोपण : अनुष्का

चम्पारण नीति/बेतिया(प.च.) अशोक शास्त्री:- आज जिला मुख्यालय स्थित स्वैच्छिक संस्थान के समन्वयक, जे.पी. सेनानी नन्दलाल की पोतीन " अनुष्का " ने अपने 15 वें जन्मदिन के पावन अवसर पर बेहद खुशी व उल्लास के साथ आज पौधरोपण किया.
         कुमारी अनुष्का सहेलियों के साथ पौधरोपण करते हुए

                   कुमारी अनुष्का अपनी सहेलियों के सहमेल से जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन की संदेश देते हुए फलदार व अन्य पौधे लगाकर परिजनों व पडो़सियों को प्रोत्साहित किया कि .... हमे प्रति वर्ष कम से कम पाँच पेड़ जरूर लगाने की जरुरत है. पेड़-पौधे होगें तभी हमे शुद्ध-स्वच्छ-स्वस्थ हवा मिले सकेगा और हम बेहतर जीवन जी सकेगें. अन्त में अनुष्का अपनी सहपाठियों के बीच इस संदेश को फैलाने तथा पौधारोपण के लिए तैयार करने का संकल्प लिया.

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post