सावन की तैयारी की गति नहीं हुई तेज

सावन की तैयारी की गति नहीं हुई तेज

बांका :विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 30 जुलाई से शुरू होने वाला है इसके लिए अब डेढ़ माह से भी कम समय शेष रह गया है।लेकिन चांदन प्रखंड के कांवरिया पथ पर जहां निजी स्वंयसेवी संस्था, और सेवा शिविर के अलावे सभी दुकानदार दिन रात  तैयारी करने में लग गए हैं। जबकि डीएम के आदेश के बाबजूद बिजली विभाग को छोड़ कर किसी विभाग की तैयारी कांवरिया पथ पर दिखाई नहीं दे रहा है। वहीं ठीकेदार द्वारा कांवरिया पथ के किनारे कई जगहों पर कांवरिया को सुविधा देने के लिए गंगा की मिट्टी डालने के लिए जमा किया गया है। हर बर्ष कांवरिया पथ पर पानी सफाई और रोशनी की समस्या के साथ अतिक्रमण की समस्या से कांवरिया को जूझना पड़ता है। वहीं दूसरी ओर पक्की सड़क पर भी कई स्पेशल बस पड़ाव बनाए जाने के बाद भी जाम की स्थिति से आम यात्री को गुजरना पड़ता है। इन दिनों पक्की सड़क भी कई जगह जर्जर स्थिति में पहुंच गया है जिससे आने जाने वाले वाहन को भी परेशानी होगी। अगर सावन से पूर्व इन सड़कों की मरम्मत नहीं होगी तो दुर्घटना की भी समस्या बनी रहेगीं। कांवरिया पथ पर तैयारी की धीमी गति को देख कर नहीं लगता है कि इस तैयारी को समय पर पूरा किया जा सकेगा।वैसे बीडीओ अंजेश कुमार,सीओ रविकांत कुमार,का कहना है कि सभी काम निर्धारित समय पर पूरा कर लिया जाएगा।सफाई की व्यवस्था,बिजली,सड़क,चिकित्सा,एवं पेयजल के लिए विभाग अपनी अपनी तैयारी शुरू कर चुकी है। और बस पड़ाव की अधिक व्यवस्था के कारण इस बर्ष जाम की स्थिति नहीं होने दी जाएगी।



Post a Comment

0 Comments