शिवमणि के बच्चों ने पाॅलिटेक्निक व पारा मेडिकल में पाई सफलता, संस्था विगत 17 वर्षों से ग्रामीण प्रतिभा निखार रही है

शिवमणि के बच्चों ने पाॅलिटेक्निक व पारा मेडिकल में पाई सफलता, संस्था विगत 17 वर्षों से ग्रामीण प्रतिभा निखार रही है

 रजौन, बांका :- शिवमणि वेलफेयर एडुकेशनल सोसाइटी के कई छात्र-छात्राओं ने पॉलिटेक्निक व पारा मेडिकल में अच्छे मेधाक्रम में सफलता पाई है। कोमल कुमारी, शिवानी कुमारी, खुशबू कुमारी ने पारा मेडिकल व पाॅलिटेक्निक में रुचि कुमारी, शिवानी कुमारी, गजाला अंजूम, दिव्यम कुमार आदि ने अच्छे मेधाक्रम में सफलता पाई है। काउंसलिंग में  कट ऑफ मार्क्स पर और भी बच्चों के चयनित होने की संभावना है। 
वहीं कोमल कुमारी, शिवानी कुमारी, मुस्कान कुमारी, पूजा कुमारी, देशबंधु कुमार, साकेत राज, सौरभ कुमार, साक्षी, दीपिका, अंशु, मधु ने जेईई मेंस परीक्षा में भी अच्छी मेधाक्रम प्राप्त की है। इस सफलता पर सोसाइटी के सचिव शिवपूजन सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि गांव में प्रतिभा की कमी नहीं है उचित मार्गदर्शन से ग्रामीण प्रतिभा निखर रही है। आगे बच्चों से एक रूपये के निबंधन पर आईएससी व प्रतियोगिता परीक्षा की निःशुल्क तैयारी करने हेतु संस्था से जुडने की अपील की है। संस्था के अध्यक्ष अलीवर्दी हलालखोर, हेमशंकर कुमार, राजीव कुमार रंजन, विष्णु कुमार आदि ने सफलता पर बच्चों को बधाई दी है।

रिपोर्ट:-केआर राव 

Post a Comment

0 Comments